फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, महिला और बच्चे की मौत; छह लोग घायल, शादी में जा रहा था अख्तर परिवार

Sun, 02 Nov 2025 10:45 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजपुर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 10:45 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार हादसे में एक महिला साजिदा और तीन वर्षीय बच्चे अफान की मौत हो गई। जबकि काशिफा, फाइजा, अंजुम, सद्दाम, मुम्मताज, अख्तर, अरसान घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
speeding car collided with a culvert killing a woman and a child injuring six others
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के हापुड़ स्थित हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चितौली रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। जिसमें कार सवार एक महिला और तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

speeding car collided with a culvert killing a woman and a child injuring six others
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार जिला मेरठ के सोहराब गेट निवासी अख्तर परिवार व अन्य लोगों के साथ कार में सवार होकर हाफिजपुर थाना क्षेत्र में चितौली रोड पर स्थित एक बैक्वट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। जैसे ही कार चितौली रोड पर बैक्वट हॉल के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई। 

speeding car collided with a culvert killing a woman and a child injuring six others
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हादसे में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर बैक्वेट हॉल से लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार हादसे में एक महिला साजिदा और तीन वर्षीय बच्चे अफान की मौत हो गई। जबकि काशिफा, फाइजा, अंजुम, सद्दाम, मुम्मताज, अख्तर, अरसान घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
speeding car collided with a culvert killing a woman and a child injuring six others
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed