फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP office caught blown scandal.

सपा कार्यालय कांड ने पकड़ा तूल

Thu, 07 Apr 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 07 Apr 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
SP office caught blown scandal.
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रेमी युगल दबोचा - फोटो : अमर उजाला

सपा पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक में बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर रंगरेलियां मनाकर पार्टी की छवि खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और जिलाध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की मांग की गई।

विज्ञापन


प्रकरण की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को देने का निर्णय लिया गया। पूर्व नगर महासचिव साजिद हसन के यहां नगर कार्यालय पर हुई बैठक में सपा युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य अनिल आजाद ने कहा कि सपा के जिला मुख्यालय पर बुधवार को घटित प्रकरण निंदनीय है।
विज्ञापन


इसकी जांच करानी चाहिए। उनका आरोप कि जिलाध्यक्ष लगातार पार्टी की छवि को खराब कर रहे हैं। पूर्व नगर महासचिव हाजी साजिद हसन एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष जहीर सलमानी ने कहा कि जिला कार्यालय की चाभी उनके खास व्यक्ति पर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिला सचिव इकबाल कुरैशी, पूर्व नगर अध्यक्ष हसीन चौधरी, पूर्व विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष नाजिम सैफी, यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव श्यामसुंदर भुर्जी, हाजी लियाकत सैफी ने इस मामले की जांच कराने और जिलाध्यक्ष को पदमुक्त किए जाने की मांग की। 


बैठक में निर्णय लिया गया कि इस प्रकरण के बारे में मुलायम सिंह यादव को अवगत कराकर वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी दिखाकर कार्रवाई कराई जाएगी। वहां पर मौबीन कसार, इमरान खान, फारुख सैफी, आबिद हसन, मुकेश कुमार, दिलशाद बोबी, राज कुमार, राहुल, इमरान आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed