फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Samajwadi Party workers arrive in Delhi demanding action against the Chief Election Commissioner

Hapur News: मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे सपाई, कई घरों में नजरबंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party workers arrive in Delhi demanding action against the Chief Election Commissioner
दिल्ली पहुंचे हापुड़ के सपा कार्यकर्ता। स्रोत: सपा
हापुड़। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपाई पुलिस को चकमा देकर दिल्ली पहुंचने में सफल हुए। जबकि कई पदाधिकारियों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखने और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठाने का सभी को अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के माध्यम से विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जाकर पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन निगरानी की गई और किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव व प्रदेशीय पदाधिकारी श्याम सुंदर भुर्जी और सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव दिल्ली पहुंचे और पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए।


उधर, सपा नेता पीयूष समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके घरों पर नजरबंद कर दिया। सुबह से ही पुलिस टीमों ने पार्टी नेताओं के आवासों पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed