फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Five leopards were spotted on the Nawada canal bank in Hapur

एनसीआर में दिखे पांच तेंदुए: कार की रोशनी में सड़क पार करते नजर आए, वीडियो देखकर सहम जाएगा दिल

Wed, 07 Oct 2026 10:15 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 07 Oct 2026 10:15 PM IST
सार

सिंभावली के दत्तियाना गांव निवासी नाजिम ने नवादा नहर पटरी पर पांच तेंदुए देखने का दावा किया। इसका वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग जांच कर रहा है। पुष्टि होने पर पिंजरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Five leopards were spotted on the Nawada canal bank in Hapur
कैमरे में कैद हुए पांच तेंदुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले के सिंभावली के गांव दत्तियाना निवासी नाजिम ने नवादा नहर पटरी के पास एक साथ पांच तेंदुए दिखाई देने का दावा किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुओं की मौजूदगी की पुष्टि कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos



नाजिम ने बताया कि वह बुधवार को सिंभावली से अपने गांव दत्तियाना लौट रहे थे। जैसे ही वह नवादा नहर पटरी के पास पहुंचे, उनकी कार की रोशनी में सड़क के सामने कुछ जंगली जानवर दिखाई दिए। नाजिम ने बताया कि करीब पांच तेंदुए सड़क पार करते हुए नजर आए। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में तेंदुओं को लेकर भय बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर पटरी और आसपास के खेतों में अक्सर लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में तेंदुओं की मौजूदगी की पुष्टि होने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने जरूरी हैं। मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि टीम को भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। यदि क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी की पुष्टि होती है तो उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पिंजरे लगाए जाएंगे और लगातार गश्त कर तेंदुओं को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed