1.44 करोड़ की पुरानी करेंसी मिली: हापुड़ में चेकिंग के दौरान बाइक सवार से नोट मिले, सवाल- कहां लेकर जा रहा था
देहात थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने गाजियाबाद निवासी देवेंद्र से नोटबंदी के 1.44 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किए। पुलिस उससे रकम के उद्देश्य पर पूछताछ कर रही है।
विस्तार
नोटबंदी के बाद देहात थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोटों की करीब 1.44 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद की गई है। मामले में पुलिस ने गाजियाबाद निवासी देवेंद्र को हिरासत में लिया है। उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना देहात क्षेत्र में ततारपुर चौकी के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार की जांच की गई तो उसके पास से यह करेंसी बरामद की गई। आरोपी देवेंद्र के कब्जे से पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट बरामद हुए हैं।
नोटबंदी के बाद इन नोटों का चलन बंद हो चुका है। ऐसे में इतनी बड़ी पुरानी रकम को लेकर आरोपी कहां जा रहा था और उसका क्या उद्देश्य था, पुलिस इसकी जांच कर रही है। देर रात तक मामला स्पष्ट नहीं हो सका था। एसपी के अनुसार, पूरी पूछताछ के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल सकेगी।
इस मामले में पूरी पड़ताल के बाद पुलिस घटना का खुलासा करेगी। हालांकि सवाल है कि इन नोटों का चलन बंद होने के बाद के बाद आरोपी नोटों को लेकर कहां जा रहा था। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।