फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Son and elder brother-in-law accused of selling minor daughter for marriage.

Hapur News: बेटे और जेठ पर नाबालिग बेटी को बेचकर शादी कराने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Son and elder brother-in-law accused of selling minor daughter for marriage.
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपने ही पुत्र और जेठ समेत कई लोगों पर नाबालिग बेटी को बेचकर उसकी शादी कराने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी। एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूलरूप से गढ़मुक्तेश्वर की रहने वाली है और वर्तमान में जिला मेरठ के एक गांव में अपने पुत्र के साथ रह रही है। उनके पहले पति हरवीर की वर्ष 2018 में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग उन्हें प्रताड़ित करने लगे। इससे परेशान होकर उन्होंने अंकित नाम के व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन

महिला के अनुसार पहले पति से उनके तीन बच्चे हैं। दूसरी शादी के बाद उनका बड़ा पुत्र और नाबालिग पुत्री मेरठ स्थित उनके जेठ के यहां रहने लगे थे, जबकि छोटा पुत्र उनके साथ ही रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि 12 जुलाई को उन्हें जानकारी मिली कि उनके पुत्र, जेठ और कुछ अन्य लोगों ने उनकी नाबालिग पुत्री को जिला बुलंदशहर के एक गांव निवासी व्यक्ति को बेच दिया और उसकी शादी उससे करा दी।
पीड़िता ने मां को बताया कि उसकी मर्जी के खिलाफ उस व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। यह सुनकर महिला ने तुरंत एसपी से संपर्क कर न्याय की गुहार लगाई।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस को मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। बाल विवाह और मानव तस्करी के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed