फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Small farmers will now be able to do technical farming

अब छोटे काश्तकार भी कर सकेंगे तकनीकी खेती

Sat, 18 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 18 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Small farmers will now be able to do technical farming
farmer - फोटो : अमर उजाला

यंत्रों के अभाव में तकनीकी खेती न कर पाने वाले छोटे काश्तकारों के लिए राहत भरी खबर है। अब जल्द ही प्रत्येक विकास खंड में दो फार्म मशीनरी बैंक स्थापित कराए जाएंगे। इन बैंकों से किसानों को किराए पर ट्रैक्टर सहित तमाम कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। बैंक के इच्छुक लाभार्थियों को यंत्रों पर आठ लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा।

विज्ञापन


जिले में बड़े पैमाने पर छोटे काश्तकार हैं। यह किसान पैसों की तंगी के चलते अब भी तकनीकी खेती से दूर हैं और पुराने ढंग से ही खेती बाड़ी करते आ रहे हैं। इस पर गंभीर शासन ने अब सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना अंतर्गत जिले में आठ फार्म मशीनरी बैंक स्थापित कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक एएन मिश्र ने बताया कि विभिन्न शर्तों को पूरा करने वाले इच्छुक लाभार्थियों को ही यह बैंक आवंटित किए जाएंगे। प्रत्येक विकास खंड में दो बैंक स्थापित होंगे। प्रत्येक बैंक पर यंत्र रखने के लिए आठ लाख रुपये तक सब्सिडी लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फार्म मशीनरी बैंक से किसान किराए पर यंत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसमें ट्रैक्टर सहित तमाम कृषि संबंधी यंत्र रहेंगे। फार्म मशीनरी बैंक के इच्छुक आवेदक 24 मार्च तक विभाग में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed