फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Skin patients increased five times in hospitals

Hapur News: अस्पतालों में पांच गुना बढ़े त्वचा रोगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Skin patients increased five times in hospitals
अस्पताल में मरीज की जांच करते चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ अमरजीत।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। भीषण गर्मी में त्वचा रोगियों की संख्या पांच गुना तक बढ़ गई है। स्कैबीज, दाद और बर्न स्किन की समस्या लेकर हर रोज 400 से अधिक मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। बच्चों के शरीर में एलर्जी के दानों से तरल बह रहा है, जिससे उनकी रातों की नींद भी गायब हो गई है।

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ.अमरजीत सिंह ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में चेहरे पर त्वचा झुलसने के धब्बे दिखाई दे रहे हैं तो कई उमस से परेशान हैं। साथ ही धूप से एलर्जी, हाथों में खुजली के मरीज आ रहे हैं। स्कैबीज के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों के साथ चिकन पॉक्स और हरपीज जोस्टर के मरीज भी बढ़ गए हैं। चिकन पॉक्स के मरीजों में बुखार की भी समस्या रहती है। उनका शरीर बुखार के कारण जलता है। हरपीज जोस्टर के मरीजों को दर्द का सामना अधिक करना पड़ रहा है। यह बीमारी शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। जहां भी होती है वहां पर एक साथ कई लाल रंग के दाने हो जाते हैं। फिर फफोले जैसे पड़ जाते हैं। इसमें काफी दर्द होता है। मरीज कपड़े तक नहीं पहन पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed