फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   six dengue patient

Hapur News: डेंगू के मिले छह मरीज, 57 घरों में लार्वा

Thu, 05 Oct 2023 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 05 Oct 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
six dengue patient
हापुड़। जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 65 पहुंच गई है। टीम ने 57 घरों में लार्वा नष्ट कराया। फ्रीज की ट्रे में सबसे अधिक लार्वा मिला।
विज्ञापन

पिछले साल की तरह डेंगू का प्रसार इस बार भी अधिक है। शहर, देहात में लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की लैब में 31 संदिग्धों की एलाइजा जांच की गई। इसमें छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


अन्य मरीजों की रेपिड जांच पॉजिटिव थी, लेकिन एलाइजा जांच में इनकी पुष्टि नहीं हो सकी। बक्सर में एक, मोहम्मदपुर आजमपुर में एक, गिरधरपुर तुमरैल में दो, बड़ौदा हिंदवान में एक, नंदपुर में एक मरीज मिला। डीएमओ सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने 310 घरों की जांच की, जिसमें 295 कूलर, 1287 गमले, 254 ड्रम, 206 टायर, 303 फ्रीज ट्रे, 2563 अन्य पात्रों में जांच की गई। 57 पात्रों में लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




-मरीजों की करा रहे निगरानी-

जिले में डेंगू से पीडि़त मरीजों की निगरानी करायी जा रही है, कोई मरीज गंभीर नहीं है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed