{"_id":"64cd28aac54611086101d639","slug":"sickle-in-child-chest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1744-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बच्चे की छाती में घुसी दरांती, दिल तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बच्चे की छाती में घुसी दरांती, दिल तक पहुंची
Fri, 04 Aug 2023 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बनखंड़ा निवासी 13 वर्षीय बच्चे की छाती में चारा काटने की दरांती घुस गई। एक्सरे के दौरान दरांती दिल से सिर्फ डेढ़ इंच दूर दिखी। बच्चे को सीएचसी हापुड़ से मेरठ रेफर किया गया है। जहां सर्जरी से ही दरांती निकल सकेगी।
गांव निवासी मांगेराम का 13 वर्षीय पुत्र पवन शुक्रवार को फिसल कर गिर गया। नीचे दरांती पड़ी थी जो उसकी छाती में घुस गई। पसलियों को पार करते हुए दरांती करीब पांच इंच अंदर पहुंच गई। गंभीर हालत में बच्चे को परिजन गढ़ रोड सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां बच्चे का एक्सरे कराया, इसमें दरांती दिल से सिर्फ डेढ़ इंच दूर थी। गनीमत रही कि इसने दिल को नहीं छुआ। बच्चे को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ.दिनेश खत्री ने बताया कि बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया है। सर्जरी से ही दरांती बाहर निकाली जाएगी।