फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   shiva dint find after four days

Hapur News: चौथे दिन भी शिवा का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 03 Aug 2024 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 03 Aug 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
shiva dint find after four days
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी शिवा का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। गुस्साए बच्चे के परिजनों और मोहल्लेवासियों ने शनिवार को तहसील और पालिका कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। बच्चे का पिता अधिकारियों से बोला कि साहब मेरे बेटे को जमीन खा गई या आसमान निगल गया। उसकी इस बात का अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं था। हालांकि परिजनों की मांग पर नगर पालिका ने टीम को नाले पर भेजकर बच्चे की तलाश तेज करा दी है।
विज्ञापन


चार दिन पहले नगर मेंं हुई मूसलाधार बारिश नई बस्ती निवासी संजय सैनी और बोबी देवी की जिंदगी में अंधेरा लेकर आई। सुनामी लाने का काम किया। उनका इकलौता बेटा शिवा घर के बाहर खुले नाले में गिर कर लापता हो गया। परिजन तभी से उसकी तलाश में दिन रात एक किए हुए हैं, लेकिन बच्चे का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। वहीं नगर पालिका ने बच्चे की तलाश में लगे कर्मचारियों को हटा लिया, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश पनप गया। गुस्साए बच्चे के परिजन और पड़ोस में रहने वाले लोग संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गए। जिन्होंने वहां हंगामा करते हुए डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम को दिया। जिन्होंने बच्चे की तलाश कराते हुए परिजनों आर्थिक मदद की मांग की। जिसके बाद सभी लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए और वहां पालिका अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक बार फिर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। हंगामा होते देख पालिका ईओ ने टीम को मौके पर भेज कर बच्चे को तलाश करने के आदेश दिए। उसके बाद टीम ने मौके पहुंच कर बच्चों को तलाश किया, हालांकि टीम को कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


पालिका पर लगाया खानापूर्ति का आरोप

वहीं परिजनों का आरोप है कि पालिका पिछले तीन दिन से बच्चे की तलाश के लिए मात्र खाना पूर्ति कर रही है, जबकि बच्चा नाले में गिरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि यदि पालिका स्तर से सही ढंग से तलाश कराई जाए, तो बच्चा मिल सकता है। लेकिन पालिका के कर्मचारी मौके पर जाकर केवल फोटो खींचकर अधिकारियों को भेज कार्य को इतिश्री कर देते है। इस दौरान सभासद प्रदीप निषाद, विनय यादव, पंकज, हरीश, नरेश, सचिन, विपिन, मोहित, रेखा, नीतू, रेनू, उषा, रुपवती, सुंमत्रा, मुन्नी, गौरव राणा, प्रदीप व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -

बच्चे को तलाश करने के लिए पालिका की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे है। टीम के माध्यम से तीन बार बच्चे को तलाश किया गया है, लेकिन बच्चा नहीं मिल सका है। शनिवार को भी टीम बच्चे को तलाश में जुटी रही है।- मुक्ता सिंह, ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed