{"_id":"66acff85fa14faa668036a22","slug":"shiva-dead-body-dint-find-hapur-news-c-306-1-gha1001-108538-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नाले में गिरे मासूम का नहीं मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नाले में गिरे मासूम का नहीं मिला शव
Fri, 02 Aug 2024 09:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 02 Aug 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के नईबस्ती राजीव नगर कॉलोनी में बारिश के दौरान नाले में गिरकर लापता हुए तीन साल के शिवा का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं उसकी मां की आंखें एक झलक पाने के लिए पथरा गई हैं। जबकि नगर पालिका की ओर से शिवा की तलाश बंद कर दी गई है, जिसके बाद उसका पिता अकेला ही उसको नाले के सहारे तलाश कर रहा है। नगर पालिका की इस लापरवाही को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
मोहल्ला निवासी संजय सैनी का तीन साल का बेटा शिवा बुधवार की देर शाम बारिश के घर के सामने खुले नाले में गिरकर लापता हो गया। काफी देर के बाद परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मामले की जानकार पालिका को दी गई, पालिका की टीम और पुलिस ने भी बच्चे को तलाश किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। उसके बाद पालिका की टीम वापस लौट गई। शुक्रवार को भी शिवा का कोई सुराग नहीं लग सका है, जबकि उसकी मां बोबी देवी दरवाजे पर टकटकी लगाए उसका इंतजार कर रही है। वहीं पुलिस और पालिका द्वारा तलाश बंद करने के बाद संजय भी अपने बेटे को कुछ लोगों की मदद से खुद ही तलाश कर रहा है।
आदर्श गंगा तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष राजकुमार लालू ने कहा कि नगर पालिका ने कई स्थानों पर नालों को खुला छोड़ दिया है। नगर पालिका की लापरवाही के कारण बच्चे के साथ हादसा हुआ है। नमामि गंगे तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष अमित राय गौतम ने कहा कि आज किसी गरीब का बच्चा नाले में गिरा है, तो पालिका के कर्मचारियों को तलाश से हटा लिया गया। नगर पालिका को बच्चे की तलाश के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
कोट -
नगर पालिका के द्वारा तीन बार बच्चे को काफी तलाश किया गया है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी से अवगत करा दिया है। - मुक्ता सिंह नगर पालिका ईओ