फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Second accused arrested in attack on teenager and youth

Hapur News: किशोर और युवक पर हुए हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Second accused arrested in attack on teenager and youth
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव हृदयपुर में 23 फरवरी को किशोर और युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और उनकी टीम ने आरोपी अतीकुर्रहमान निवासी गांव हृदयपुर को बृजनाथपुर शुगर मिल वाले खडंजे से गिरफ्तार किया। 23 फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव निवासी संजय की मिठाई की दुकान के सामने आरोपी व उसके साथी उस्मान का गांव निवासी दूसरे पक्ष मोहम्मद उबैद से कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी उस्मान के साथ मिलकर फायरिंग कर दी। इसमें संजय के पुत्र देव कुमार की बाजू में गोली लग गई। जबकि गांव निवासी अथर आलम बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। संजय ने ग्रामीणों की मदद से अपने पुत्र देव को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद संजय थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस उस्मान व अतीकुर्रहमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। कुछ दिन पहले ही आरोपी उस्मान को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed