फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Schools going to be closed without recognition

बंद होंगे बिना मान्यता के चल रहे स्कूल

Sat, 29 Apr 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़ Updated Sat, 29 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Schools going to be closed without recognition
बंद होंगे बिना मान्यता के चल रहे स्कूल - फोटो : demo pic

फीस, ड्रेस और कोर्स की आड़ में अभिभावकों के शोषण की शिकायतों पर शिक्षा महकमा पूरी तरह गंभीर हो गया है। इसके मद्देनजर विभाग से मान्यता प्राप्त न करने वाले स्कूल जल्द ही बंद कराए जाएंगे।

विज्ञापन


नया शिक्षण सत्र प्रारंभ होते ही बिना मान्यता वाले स्कूलों में दाखिला फीस, कोर्स और ड्रेस के नाम पर अभिभावकों का खुला शोषण शुरु हो गया है। इससे गरीब-मजदूर तबके के लोगों को निजी स्कूलों में अपने बच्चों को दाखिला दिला पाना एक सपने की तरह हो रहा है।
विज्ञापन


अवैध रूप से संचालित हो रहे स्कूलों में मनमानी वसूली की शिकायतें पूरी तरह आम हो रही हैं। इसके मद्देनजर शिक्षा महकमे ने बिना मान्यता वाले स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर बीएसए ने हापुड़ में मान्यता के बिना चलने वाले स्कूलों की सूची तैयार कर उन्हें बंद कराने की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश जारी किया है।एबीएसए पंकज अग्रवाल गढ़ और मुहम्मद राशिद सिंभावली ने बताया कि


गढ़-ब्रजघाट समेत गांवों में मान्यता के बिना संचालित हो रहे स्कूलों को चिन्ह्ति किया जा रहा है।  इन्हें बहुत जल्द नोटिस भेजकर तत्काल मान्यता प्राप्त करने अथवा स्कूल बंद करने का निर्देश दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि निर्देश का पालन न होने पर अवैध स्कूल संचालकों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed