फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   school closed for 25th may

Hapur News: भीषण गर्मी की मार, 25 मई तक 12 तक के स्कूल बंद

Mon, 20 May 2024 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 20 May 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
school closed for 25th may
हापुड़। बढ़ते तापमान से गर्मी के तेवर अब बिगड़ते जा रहे हैं। भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। दोपहर का आलम यह रहा जैसे आसमान से आग बरस रही है। लू और भयंकर गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी बोर्डों से कक्षा 12 तक के स्कूलों को 25 मई तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह को सूर्यदेव के दर्शन होते ही धूप तेज हो गई। चटक धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में कतराते रहे। धूप से बचने के लिए लोग गमछा, छाता व टोपी का सहारा लेकर घरों से निकले। दोपहर के समय गर्मी ने झुलसा देने के हालात पैदा कर दिए। लू के रूप में चल रही गर्म हवाओं ने भी लोगों को शाम तक परेशान किया।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के कारण दिनभर लोग घरों में कैद रहने को मजबूर रहे। लोगों ने कूलर और पंखों के सहारे अपना दिन गुजारा। लेकिन यहां भी राहत नहीं मिल पाई।गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। थोड़ी-थोड़ी देर बाद लोग ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते नजर आए। स्थिति को देखते हुए डीएम प्रेरणा शर्मा ने स्कूलों के लिए आदेश जारी किए हैं। डीआईओएस पीके उपाध्याय ने बताया कि कक्षा 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूल बंद रखने के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed