फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   scam with two shopkeeper

Hapur News: सामान मंगाकर चंपत हो जाते हैं ठग, दो दिन में दो दुकानदारों से ठगी

Mon, 12 Jun 2023 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 12 Jun 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
scam with two shopkeeper
हापुड़। दुकानों से सामान मंगाकर चंपत होने वाले ठग शहर में सक्रिय हैं। शहर में पिछले दो दिनों में दो ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं। एक इलेक्ट्रानिक की दुकान से स्कूल के नाम पर और एक सेनेटरी की दुकान से घर में सामान लगाने के नाम पर हजारों रुपये का माल मंगाकर ठगी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहसील चौपला के पास सूरी इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर फोन कर एक स्कूल में काम चलने के नाम पर करीब 22 हजार रुपये का सामान पैक करा लिया। मालिक सागर सूरी ने बताया कि रविवार को महिला ने खुद को मेरठ रोड स्थित स्कूल की प्रधानाचार्या बताकर फोन किया और ई-रिक्शे से सामान को मेरठ रोड पर मंगवाया था। बिजली फिटिंग का करीब 22 हजार का सामान लेकर जब ई-रिक्शा वाला वहां पहुंचा तो महिला ने उससे सामान उतरवाकर एक ऑटो में रख लिया। इसके बाद उसे रुपये लेने के लिए एक क्लीनिक पर बुलाया गया। वहां जाकर पता चला कि कोई महिला वहां नहीं थी। आरोपी माल लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा सोमवार को दास मार्बल के मालिक मनीष गर्ग के पास भी किसी व्यक्ति ने ऐसा ही फोन कर पानी की टंकी, पाइप आदि का करीब 14 हजार का सामान मेरठ रोड पर मंगाया था। यहां पेमेंट हाथोंहाथ करने की बात कही गई। यहां पहुंचे ई-रिक्शा चालक के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसे भी पास के एक क्लीनिक में रुपये लेने के लिए भेजा गया और आरोपी माल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। ठगी करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed