फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   1,026 adolescent girls vaccinated at the Jan Arogya Mela.

Hapur News: जन आरोग्य मेले में 1026 किशोरियों को लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
1,026 adolescent girls vaccinated at the Jan Arogya Mela.
हापुड़ में आरोग्य मेले में किशोरी का टीकाकरण करती चिकित्सक। संवाद
हापुड़। जन आरोग्य मेलों में रविवार को सामान्य ओपीडी के साथ सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें कुल 1026 किशोरियों ने टीका लगवाया। चिकित्सकों ने टीकाकरण के बाद किशोरियों को अपनी निगरानी में रखा।
विज्ञापन

अभिभावकों से भी शत प्रतिशत किशोरियों को टीका लगवाने की अपील की गई। मजीदपुरा स्थित जन आरोग्य मंदिर में 215 मरीज पहुंचे, जिनमें अधिकांश को खांसी और बुखार की समस्या थी। इनमें दस मरीजों के सैंपल डेंगू जांच के लिए लिए गए। मोती कॉलोनी के जन आरोग्य मंदिर में बुखार, चर्म रोग और पेट संक्रमण के कुल 143 मरीजों का उपचार हुआ। भीमनगर स्थित जन आरोग्य मंदिर में 321 मरीज आए, जिनमें गर्भवती महिलाएं भी नियमित जांच के लिए पहुंचीं। जिलेभर के आरोग्य मेलों में कुल 1262 मरीजों ने उपचार कराया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश गुप्ता ने किशोरियों और उनके परिजनों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर टीकाकरण कराकर इस गंभीर बीमारी का खतरा काफी कम किया जा सकता है। कई स्थानों पर अभिभावकों की काउंसिलिंग भी की गई और टीके को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया गया। सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने 14 से 15 साल से कम उम्र की बेटियों को अवश्य टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीका लगने के बाद सर्वाइकल कैंसर का खतरा नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed