फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   scam of one lakh rupees

Hapur News: पालिकाध्यक्ष के नाम पर नौकरी लगवाने के लिए एक लाख हड़पे

Mon, 12 Jun 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 12 Jun 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
scam of one lakh rupees
पिलखुवा। भ्रष्टाचार के मामले में पहले से बदनाम पिलखुवा नगर पालिका परिषद का एक ओर मामला सामने आया है। पालिका के एक सफाई कर्मी पर नौकरी लगवाने के लिए पालिकाध्यक्ष के नाम पर एक लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने सोमवार को कार्यालय में पालिकाध्यक्ष से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांधी कॉलानी निवासी मुस्तकीम, गाजियाबाद निवासी अरबाज खान और डासना निवासी फिजा अपने परिचितों और परिजनों के साथ सोमवार दोपहर नगर पालिका परिषद स्थित पालिकाध्यक्ष विभू बंसल के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि पालिका में तैनात एक सफाईकर्मी ने पालिकाध्यक्ष के नाम पर फिजा और मुस्तकीम से 35-35 हजार और अरबाज खान से 42 हजार रुपये लिए है। नौकरी तो लगी नहीं, अब सफाईकर्मी न तो रुपये वापस कर रहा और न ही फोन उठा रहा है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष विभू बंसल ने बताया कि नगर पालिका में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भ्रष्टाचारियों और लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed