फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   scam of 8.63 lakh rupees

Hapur News: विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से 8.63 लाख ठगे

Fri, 28 Jun 2024 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 28 Jun 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
scam of 8.63 lakh rupees
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान निवासी युवक से हांगकांग भेजने के नाम पर ठगों ने 8.63 लाख रुपये ठग लिए। रुपये मांगने पर आरोपी व उसके भाई ने पिटाई कर युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। युवक की तहरीर पर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी इरफान अहमद ने बताया कि उसका एसी का काम है, लेकिन काम न चलने के कारण वह परेशान था। इसी बीच उसकी जान पहचान जिला मुरादाबाद के कुंदरकी बाजार निवासी जीशान से हुई। आरोपी ने उसे विदेश में कारोबार करने की बात बताई। इसके लिए आरोपी ने उससे कुछ लोगों को से कुछ रुपये जमा करने के लिए। इस पर उसने अपने दोस्तों व परिचितों से रुपये जमा कर लिए। उसने अलग-अलग तारीखों में आरोपी के खाते में 8.63 लाख रुपये जमा कराए। आरोपी ने उन्हें हांगकांग में काम दिलाने की बात कही। विश्वास में आकर उसने दो दिसंबर 2023 में एक समझौता पत्र मुरादाबाद में तैयार कराकर आरोपी को दे दिया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें दिल्ली बुला लिया और फर्जी वीजा, टिकट व 50 हजार रुपये की फर्जी रसीदें देकर फरार हो गया। उसने आरोपी से संपर्क करना चाहा तो उसका फोन बंद मिला। उसने आरोपी के भाई शहबाज को फोन किया उसका भी फोन बंद मिला। मुरादाबाद पहुंचकर रुपये का तकादा करने पर आरोपी जीशान के भाई शहबाज ने उसकी जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि युवक की तहरीर पर जीशान व शहबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed