फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   scam of 40 lakh rupees only

Hapur News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
scam of 40 lakh rupees only
सिंभावली। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों ने बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागडपुर निवासी सात युवकों से 40 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित पक्ष ने सिंभावली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागडपुर निवासी गजेंद्र ने तहरीर देते हुए बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात सिंभावली क्षेत्र के गांव अनुपपुर डिबाई के माजरे शुक्लमपुरा निवासी सचिन, पूजा, मदन और ओमप्रकाश से हुई थी। जिन्होंने बताया कि मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली में उनकी जान पहचान है, जहां वह कुछ लोगों को को नौकरी दिला सकते हैं। आरोपियों के झांसे में आकर उसने और गांव के ही मोनू, राहुलपाल, आदेश, विपिन, संजीव, जय कुमार ने उन्हें 40 लाख रुपये एकत्र कर दे दिए। कुछ समय बाद आरोपियों ने उन्हें मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के नियुक्ति पत्र दिए। लेकिन जांच में नियुक्ति पत्र फर्जी निकले। जिसके बाद उसने और अन्य युवाओं ने अपने पैसे मांगे, तो सचिन ने दो माह में पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। लेकिन डेढ़ साल बीतने के बाद भी आरोपियों ने उनकी रकम नहीं लौटाई है। पैसा मांगने पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई भी कर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed