फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   scam of 38 thousand rupees

Hapur News: परिचित बनकर खाते से निकाले 38 हजार रुपये

Tue, 03 Oct 2023 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 03 Oct 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
scam of 38 thousand rupees
हापुड़। नगर के मोहल्ला आर्यनगर निवासी कोमल को साइबर ठग ने झांसा देकर उसके खाते से 38 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोमल ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में उसका खाता है। एक सितंबर को दोपहर उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आया। खुद को उसके परिजनों का परिचित बताते हुए उसने परिवार के सदस्यों के बारे में पूछना शुरू कर दिया। फिर उसने बताया कि गलती से उसने पांच हजार रुपये उसके बैंक खाते में डाल दिए है। रुपये ट्रांसफर उसका फर्जी मैसेज भी उसे भेज दिया। झांसे में आकर उसने 5000 रुपये उसके बैंक खाते में वापस ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसके खाते से कुल 38000 रुपये निकाल लिए। मामले की जानकर पर उसने खाता सीज कराया। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में साइबर सेल को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed