फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   scam of 3.76 lakh rupees

Hapur News: लोन दिलाने के नाम पर 3.67 लाख ठगने का आरोप

Mon, 19 Jun 2023 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 19 Jun 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
scam of 3.76 lakh rupees
सिंभावली। गांव मुरादपुर के एक व्यक्ति से लोन दिलाने के नाम पर 3 लाख 67 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मुरादपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि 2021 मेें उसको व्यापार शुरु करने के लिए कुछ नकदी की जरुरत थी। जिसके लिए पड़ोस के गांव में रहने वाले एक व्यक्ति को लोन दिलाने के लिए कहा। आरोपी ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के दो युवक हैं, जो लोन करा देंगे। लेकिन वह कमीशन के आधार पर लोन कराते हैं। पीड़ित उनकी बातों में आ गया और 26 लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि लोन दिलाने के लिए सत्यापन, दस्तावेज तैयार कराने समेत अन्य कामों के लिए कई बार में 3 लाख 67 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बताया कि जब वह आरोपी से अपने काम के लिए कहता है, तो मना कर रहा है। वहीं कई बार में ली गई 3 लाख 67 हजार रुपये की रकम जब वापस मांगने पर अभद्र व्यवहार करता है। पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिंभावली थाना प्रभारी संजय पांडेय का कहना है कि संबंधित मामले में जांच कराई जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed