{"_id":"66ec5edd7f1dec61f006430b","slug":"scam-of-231-lakh-rupees-hapur-news-c-135-1-hpr1001-114992-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए 2.31 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए 2.31 लाख रुपये
Thu, 19 Sep 2024 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला मंडी जवाहरगंज निवासी महिला के खाते से साइबर ठगों ने 2.31 लाख रुपये उड़ा लिए। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
मोहल्ला निवासी अर्पित ने बताया कि उसकी पत्नी प्राची गर्ग का बचत खाता जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर की बैंक शाखा में है। 13 सितंबर से 15 सितंबर तक 13 बार में अज्ञात साइबर ठगों ने उसकी पत्नी के खाते से 2.31 लाख रुपये निकाल लिए। जबकि उसकी पत्नी थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला मंडी जवाहरगंज में उसके साथ रहती है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 318(4) व 66 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीम गठित कर जल्द ही साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।