फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   scam of 1.64 lakh rupees

Hapur News: बैंक अधिकारी बताकर दिव्यांग के खाते से निकाले 1.64 लाख रुपये

Tue, 03 Sep 2024 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 03 Sep 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
scam of 1.64 lakh rupees
कुचेसर चौपला। थाना क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर निवासी दिव्यांग युवक से बैंक अधिकारी बताकर साइबर ठग ने खाते से 1.64 लाख रुपये निकाल लिए। पीडि़त ने साइबर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी राहुल कुमार ने बताया कि वह दिव्यांग है। दो सितंबर की शाम लगभग साढ़े चार बजे उसे एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको एसबीआई का अधिकारी बताकर झांसे में ले लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा। लिंक खोलने के बाद चार बार में उसके क्रेडिट कार्ड से 1.64 लाख रुपये कट गए। इसके बाद पीडि़त ने आरोपी के मोबाइल नंबर पर कॉल की, लेकिन उसका फोन बंद था। आनन फानन में वह बैंक पहुंचा और मामले की शिकायत कर अपना खाता सीज कराया। पीडि़त ने बताया कि वह दिव्यांग के साथ-साथ बेरोजगार भी है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर साइबर ठग को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed