फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   saptkranti express

Hapur News: सप्तक्रांति एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने फेंका जलता हुआ कपड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
saptkranti express
गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस पर हापुड़ से ब्रजघाट के बीच शरारती तत्वों ने जलता हुआ कपड़ा फेंक दिया। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके संबंध में लोको पायलट ने ब्रजघाट से निकलने के बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की सभी बोगियों की जांच की गई। उसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। जानकारी मिलने पर गढ़ आरपीएफ चौकी प्रभारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरपीएफ चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि 26 जनवरी की रात दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस जा रही थी। देर रात ब्रजघाट से निकलने के बाद दिल्ली के शालीमार बाग के हैदपुर मकान नंबर 299 निवासी दीपक पुत्र रामजी लाल ने लोको पायलट को हापुड़ से ब्रजघाट के बीच ट्रेन पर कुछ जलता हुआ कपड़ा फेंके जाने की सूचना दी। जिसके बाद लोको पायलट ने इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। ट्रेन के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पहुंचने के बाद करीब 20 मिनट तक जांच की गई और आगे के लिए रवाना किया गया। उच्चाधिकारियों ने इस संबंध में जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बंद थे खिड़की व दरवाजे, हो सकती थी बड़ी घटना
ट्रेन में सवार यात्री दीपक कुमार ने बताया कि वह दिल्ली से अपने बिहार राज्य के जिला सिवहर स्थित गांव पचरा लक्ष्मीपुर जा रहे थे। उनका कहना है कि ट्रेन के सभी खिड़की और शीशे बंद होने के कारण आग अंदर नहीं पहुंच पाई। वहीं ट्रेन की रफ्तार भी काफी तेज होने के कारण आग अधिक देर तक नहीं जली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों लोगों की जिंदगी के लिए मसीहा बने दीपक
ट्रेन पर शरारती तत्वों द्वारा जलता कपड़ा फेंकने के दौरान ट्रेन की बोगी नंबर एस 4 में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। यात्रियों ने माना कि उनकी बोगी में आग लग गई और अब वह बच नहीं पाएंगे। महिला समेत बच्चों के रोने की आवाज पर दीपक ने साहस का परिचय दिया और खिड़की खोल कर आग को बुझाते हुए लोको पायलट को मामले की जानकारी दी।

कोट -
आरपीएफ चौकी प्रभारी द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर प्राप्त होने के बाद संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा करत हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - आशुतोष शिवम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed