फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sanskrit is the language of knowledge and science: Shrishdev Pujari

ज्ञान और विज्ञान की भाषा है संस्कृत : श्रीशदेव पुजारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit is the language of knowledge and science: Shrishdev Pujari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। गढ़ रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में शुक्रवार को संस्कृत भारती भारती के प्रचार विभाग व आर्य समाज मंदिर ने संस्कृत संगम कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भारतीय ज्ञान, परंपरा विषय पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संस्कृत भारती के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्रीशदेव पुजारी ने बताया कि संस्कृत भाषा का वैदिक ज्ञान व विज्ञान का स्रोत है। यदि हम अपनी भारतीय परंपरा से जुड़े रहेंगे तो यह भारत विकसित होगा। संस्कृत भाषा दुनिया की अन्य सभी भाषाओं से समृद्ध है। संस्कृत भाषा ज्ञान और विज्ञान की भाषा है। हर प्रकार का ज्ञान संस्कृत भाषा में समाहित है, बस हमें खोजने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता स्वामी अखिलानंद सरस्वती ने मैक्स मूलर का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती की वेद आदि भाष्य भूमिका को पढ़कर अपने देशवासियों को बताया कि भारत से यदि हमें कुछ सीखना है तो वह है भारतीय संस्कृति व संस्कृत भाषा है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ शिवकुमार आर्य ने बताया कि भारत की दो ही प्रतिष्ठा है भारतीय संस्कृति व संस्कृत भाषा। आर्य समाज के प्रधान सुरेश सिंघल ने भी संस्कृत भाषा के विषय में अपने विचार रखें। इस मौके पर डॉ.विकास अग्रवाल, आचार्य कुशल देव, आचार्य प्रदीप कुमार, पवन आर्य, डॉ.वंदना वशिष्ठ, आचार्य धर्मेंद्र, डॉ.सचिन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed