{"_id":"667af460faafa0d22a0a2d3f","slug":"salesmen-give-fake-information-hapur-news-c-135-1-hpr1001-111945-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: साथी को फंसाने के लिए सेल्समैन ने दी लूट की झूठी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: साथी को फंसाने के लिए सेल्समैन ने दी लूट की झूठी सूचना
Tue, 25 Jun 2024 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव अयादनगर स्थित शराब के ठेके पर कार्यरत सेल्समैन ने अपने एक साथी को सबक सिखाने के लिए तीस हजार रुपये लूटने की सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान सूचना झूठी निकलने पर पुलिस ने सेल्समैन के घर से ही तीस हजार रुपये बरामद कर लिए।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी अर्जुन गांव अयादनगर स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन है। सोमवार की रात करीब सवा दस बजे उसने पुलिस को सूचना दी कि ठेका बंद कर वह तीस हजार रुपये से भरा थैला लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच बाइक सवार चार बदमाशों वहां पहुंचे और बाइक में टक्कर मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया। इस दौरान बदमाश उससे नकदी से भरा थैला लूटकर फरार हो गए।
लूट की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया और थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेल्समैन को साथ लेकर घटनास्थल की जांच की। जांच के दौरान मामला संदिग्ध प्रतीत होने लगा। पुलिस द्वारा सेल्समैन से सख्ती के साथ पूछताछ की गई। इस दौरान सेल्समैन ने बताया कि उसकी अपने एक साथी से किसी बात को कहासुनी हो गई थी। लूट की झूठी सूचना देकर वह अपने साथी को फंसाना चाहता था। इसके बाद पुलिस ने गांव मीरपुर स्थित सेल्समैन के घर से रुपये बरामद कर लिए। सीओ ने बताया कि सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।