{"_id":"65f72074b1fb3b183d046a52","slug":"salesmen-beaten-by-four-people-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108745-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ठेके के पीछे शराब पीने से मना करने पर सेल्समैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ठेके के पीछे शराब पीने से मना करने पर सेल्समैन को पीटा
Sun, 17 Mar 2024 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर स्थित देसी शराब के ठेके के सेल्समैन ने ठेके के पीछे शराब पी रहे चार लोगों को मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली। वहीं, ठेके के इंचार्ज ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला सहारनपुर के मोहल्ला संतनगर निवासी विशाल त्यागी ने बताया कि वह गांव मोहम्मदपुर आजमपुर स्थित देसी शराब के ठेके का इंचार्ज है। शनिवार की शाम करीब आठ बजे चार लोग ठेके के पीछे बैठकर शराब पी रहे थे। इसका यहां तैनात सेल्समैन उमेश ने विरोध किया। इससे गुस्साए चारों लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। सेल्समैन के शोर मचाने पर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि ठेके के इंचार्ज की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।