{"_id":"651c40b137d663d1f20a4aa4","slug":"saint-beaten-hapur-news-c-306-1-gha1001-1833-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: साधुओं से मारपीट के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: साधुओं से मारपीट के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज
Tue, 03 Oct 2023 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 03 Oct 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में स्थित प्राचीन नक्का कुआं मंदिर में एक साधु ने दूसरे गुट के दो साधुओं समेत उनके साथी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महंत भीम गिरि ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि एक अक्तूबर को ब्रह्मलीन संत की स्मृति में भंडारा किए जाने के दौरान महिला और बच्चों समेत सैकड़ों भक्तों की भीड़ जुट गई थी, इसी बीच बारह गिरि, गजेंद्र गिरि समेत एक अज्ञात व्यक्ति ने हंगामा करते हुए धूनी स्थल के पास रखी हुई महंत महेश गिरि की मूर्ति को उठाकर फिर से कमरे में रख दिया था। इस दौरान साधु संतों में हाथापाई होने के दौरान कई भक्त भी उनसे उलझ गए थे, जिसको लेकर अज्ञात महिलाओं समेत पांच दर्जन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जूना अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेमगिरि ने सोमवार को दर्जनों साधु-संतों के साथ कमरे में रखी हुई महंत की मूर्ति को फिर से बाहर निकालकर धूनी स्थल पर रख दिया था, जो फिर से जियानंद को गद्दी का पदभार सौंप गए थे। साधु संतों के दोनों ही गुटों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दूसरे गुट के साधु बारह गिरि, गजेंद्र गिरि और उनके एक अज्ञात साथी पर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।