{"_id":"57f928e34f1c1be54a270b28","slug":"ruckus-passengers-on-trains-running-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के देर से चलने पर यात्रियों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के देर से चलने पर यात्रियों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्याग्रह एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के आए दिन देर से चलने से गुस्साए दैनिक यात्रियों ने शनिवार सुबह हंगामा कर ट्रेनों के संचालन कराने की मांग की।
विज्ञापन
शनिवार सुबह सत्याग्रह एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुए।
इस दौरान यात्रियों ने ट्रेनों के लेट होने पर हंगामा करने लगे। आक्रोशित यात्रियों ने बताया कि सत्याग्रह एवं इंटरसिटी ट्रेन रोज आधे से एक घंटे देर से चल रहीं हैं। इसके चलते उन्हें घंटों परेशान होना पड़ रहा है। पूर्व में सही समय पर ट्रेनों के संचालन की मांग उठाई जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नाम हो रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने में वेद प्रकाश भारद्वाज, वेदप्रकाश, कमल मित्तल, सुरेश, महेश, रहीस, मांगेराम शर्मा, मोहित,रमेश, दीपक, सतीश और कुलदीप शामिल रहे। उधर, स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेनों का संचालन कंट्रोल से होता है। पीछे से ट्रेनें लेट आ रही हैं इसलिए लेट हो रही हैं।
विज्ञापन