फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two sisters molested while returning from school; beaten up for resisting

Hapur News: स्कूल से लौट रहीं दो बहनों के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two sisters molested while returning from school; beaten up for resisting
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मेन बाजार में स्कूल से लौट रही दो सगी बहनों से एक बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की। बहनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनकी पिटाई भी की। इस दौरान राहगीरों ने उन्हें बचाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के नौ दिन बाद सूचना मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी एक बेटी छठी और दूसरी आठवीं कक्षा में नगर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती है। पीड़िता ने बताया कि 29 सितंबर को उनकी दोनों बेटियां स्कूल से पैदल अपने घर लौट रही थीं। गढ़ नगर के बाजार में आरोपी नीशु ने उन्हें रोक लिया। उसने छोटी बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बड़ी बेटी ने विरोध किया तो नीशु ने उसका हाथ पकड़ा और मारपीट की। सीओ राहुल यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने में देरी हुई होगी, तभी रिपोर्ट दर्ज करने में भी देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed