फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Route diversion will be implemented if the pressure of vehicles increases

Hapur News: वाहनों का दबाव बढ़ने पर लागू होगा रूट डायवर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Route diversion will be implemented if the pressure of vehicles increases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर रविवार की दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन करने का प्रस्ताव पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने किया था। लेकिन, हाईवे समेत संपर्क मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होने व स्थिति सामान्य होने पर रूट डायर्वजन स्थगित कर दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर तुरंत ही रूट डायर्वजन लागू कर दिया जाएगा।


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेलावधि में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार की दोपहर 12 बजे से छह नवंबर की शाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूट डायवर्जन की रूपरेखा लागू की गई थी। लेकिन, अभी तक हाईवे और उसके साथ ही संपर्क मार्गों पर यातायात की स्थिति सामान्य बनी हुइ है। श्रद्धालुओं समेत अन्य राहगीरों का आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है। सीओ ने बताया कि हाईवे पर राहगीरों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके चलते अभी रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू नहीं की गई है। हाईवे और संपर्क मार्गां पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट और बनाई गई अस्थायी चौकियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जैसे ही हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा और आवश्यकता होगी, रूट डायवर्जन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed