Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Route diversion begins on Highway-09 from this afternoon; heavy vehicles will be rerouted

Hapur News: आज दोपहर से हाईवे-09 पर रूट डायवर्जन शुरू, बदले मार्गों से गुजरेंगे भारी वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Route diversion begins on Highway-09 from this afternoon; heavy vehicles will be rerouted
हापुड़। गढ़ गंगा कार्तिक मेले में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए आज से नेशनल हाईवे-09 पर रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। आज दोपहर 12 बजे से भारी व्यावसायिक वाहनों का डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। यह डायवर्जन 25 नवंबर की शाम आठ बजे तक लागू रहेगा। इसके साथ ही 22 नवंबर की सुबह आठ बजे से 25 नवंबर की शाम आठ बजे तक हल्के वाहनों को भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। कुल मिलाकर अब नेशनल हाईवे पर निकलने से पहले वाहन चालकों को रूट प्लान देखकर ही घर से निकलना होगा। वहीं, अबूझ साये के कारण शुक्रवार को भी सड़कों पर जाम की स्थिति रही और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस प्रकार रहेगा भारी वाहनों का डायवर्जन
दिल्ली-गाजियाबाद से अमरोहा, मुरादाबाद की ओर : एनएच-09 से आने वाले भारी वाहन हापुड़ के सिंभावली कट से गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ेंगे। मेरठ 32.5 किलोमीटर माइलस्टोन से यू-टर्न लेकर हसनपुर गंग कट और संभल कट से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद से दिल्ली-गाजियाबाद की ओर: भारी वाहन चंदौसी और संभल कट से गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए सिंभावली कट से एनएच-09 पर पहुंचेंगे।
गजरौला से हापुड़-दिल्ली की ओर: वाहन गजरौला से हसनपुर गंग कट होकर गंगा एक्सप्रेसवे से सिंभावली कट के रास्ते एनएच-09 पर पहुंचेंगे।
मेरठ-किठौर से स्याना-बुलंदशहर की ओर: वाहन किठौर से हापुड़, मुदाफरा, टियाला, ततारपुर और सिंभावली कट होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे और हल्के वाहनों का डायवर्जन
दिल्ली-गाजियाबाद से अमरोहा-मुरादाबाद की ओर: हल्के वाहन हापुड़ से खुडलिया अंडरपास के रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ेंगे और हसनपुर गंग कट व संभल कट से आगे जाएंगे।
मुरादाबाद से दिल्ली-गाजियाबाद की ओर: वाहन चंदौसी और संभल कट से गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए सिंभावली कट से एनएच-09 पर पहुंचेंगे।
गजरौला से हापुड़-दिल्ली की ओर: वाहन हसनपुर गंग कट से गंगा एक्सप्रेसवे होकर सिंभावली कट से एनएच-09 पर जाएंगे।
मेरठ-किठौर से गढ़-स्याना की ओर: वाहन किठौर से टियाला, ततारपुर और सिंभावली कट होते हुए गंगा एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
आपात स्थिति में बदलेगा रूट
एसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे से डायवर्जन की यह नई व्यवस्था है। ऐसे में किसी अप्रत्याशित स्थिति में पुलिस पूर्व निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भी यातायात संचालित करा सकती है। अत्यधिक भीड़ या जाम की स्थिति में हल्के वाहनों को भी कुछ समय के लिए रोका जा सकता है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने और यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।


आज से हापुड़ और शहर के अंदर भी रहेगी जाम की स्थिति
शुक्रवार से देव उठान एकादशी के साथ शहर में भी जाम की स्थिति रही है। हालांकि इससे पहले भी शहर की यातायात व्यवस्था खराब थी और मेरठ तिराहा और तहसील चौपला के पास दिन में चार से पांच घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। शुक्रवार को भी हापुड़ में दिन करीब तीन घंटे और इसके बाद शाम के समय जाम की स्थिति रही। गंगा मेले में यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी होने के कारण यहां हालात और गंभीर हो रहे हैं। एएसपी महेश कुमार का कहना है कि गंगा मेला और सहालग के कारण वाहनों का दबाव बढ़ा है। हालांकि इसके लिए पुलिस लगातार तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed