{"_id":"6aad731a39ef812b8d099f0f","slug":"robber-bride-arrested-jewelry-and-documents-recovered-hapur-news-c-135-1-hpr1001-148619-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, आभूषण और दस्तावेज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, आभूषण और दस्तावेज बरामद
विज्ञापन
सिंभावली पुलिस ने पकड़ी पहचान बदल शादी करने के बाद चोरी की आरोपी। संवाद
सिंभावली। थाना पुलिस ने शादी के चार दिन बाद ही घर से लाखों के आभूषण और नकदी लेकर भागी लुटेरी दुल्हन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे आभूषण और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस महिला के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि क्षेत्र के गांव लिसड़ी निवासी युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार 14 अगस्त को पंडित के माध्यम से उनकी शादी उत्तराखंड के उधमसिंह नगर क्षेत्र के गोकुल नगर निवासी सीमा के साथ हुई थी। शादी के चार दिन बाद 18 अगस्त की रात उनकी पत्नी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई।
पीड़ित ने पत्नी पर घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी और आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे पुल के नीचे से की गिरफ्तारी
सीओ ने बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार को पुलिस टीम ने क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से आभूषण, दो अलग-अलग नाम के आधार व पैन कार्ड बरामद किए गए हैं।
नाम व पहचान छिपाकर की शादी
पूछताछ में आरोपी ने अपना असली नाम मसुरा शेख निवासी दिघिपार परुलिया कोस्टल, जिला कमार्पोल वेस्ट बंगाल बताया। महिला ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर इसी तरह नाम बदलकर शादी करती है और पीड़ितों के घर से नकदी व सामान लेकर भाग जाती है। लिसड़ी निवासी युवक को भी उसने अपना नाम सीमा बताया था।
सीओ ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।