फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Roadways depot will soon get ten mini buses, will operate on rural routes

Hapur News: रोडवेज डिपो को जल्द मिलेंगी दस मिनी बसें, ग्रामीण रुटों पर होगा संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Roadways depot will soon get ten mini buses, will operate on rural routes
हापुड़। परिवहन निगम द्वारा जल्द ही ग्रामीण रुटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरु किया जाएगा। इसके लिए शासन से अगले माह दस मिनी रोडवेज बसें मिलने की उम्मीद है। वहीं डिपो को पांच ओर नई बसें मिली हैं, बसों की संख्या बढ़ने से होली पर घर लौटने वाले यात्रियों को परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम ग्रामीण रुटों पर भी बसों का संचालन कर ग्रामीणों को बस सेवा से जोडऩे की तैयारी में हैं। इसके लिए पिछले वर्ष जिले के पांच ग्रामीण रुटों पर सर्वे कर शासन को भी प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इन मार्गों पर रास्ता संकरा होने के कारण परिवहन निगम की मिनी रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम द्वारा बसों की किल्लत दूर करने के लिए रोडवेज डिपो को इस माह दस बसें मिली थी। इसके बाद अब पांच ओर रोडवेज बसें डिपो को मिली है। जल्द ही डिपो को दस मिनी बसें मिलने की उम्मीद है, जिनका संचालन ग्रामीणों रुटों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि डिपो में चार बसें अपनी समय सीमा पूरी कर चुकी है, जिसके बाद उनका संचालन बंद हो गया है। निगम से इस माह 15 नई बसें मिली हैं, जिसके बाद बसों की संख्या बढ़कर 140 हो गई है। जल्द ही दस मिनी बसें ओर मिलने की उम्मीद है।



इन रुटों पर होगा संचालन-

छपकौली-बाबूगढ़-अयादनगर-नोएडा

हापुड़-इकलैंडी-पारपा

हापुड़-मलकपुर-मतनौरा

हापुड़-पिलखुवा-फगौता-कौशांबी

नली हुसैनपुर-हापुड़-कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed