फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   An old woman tried to jump into the Ganges due to domestic trouble, but was saved

Hapur News: वृद्धा ने गृह क्लेश में की गंगा में कूदने की कोशिश, बचाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
An old woman tried to jump into the Ganges due to domestic trouble, but was saved
ब्रजघाट। गृह क्लेश से परेशान वृद्ध महिला ने बुधवार की देर शाम गंगा में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। श्रद्धालुओं और मल्लाहों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद निवासी करीब 58 वर्षीय महिला बुधवार की शाम गंगानगरी पहुंचीं। वह काफी देर तक गंगा आरती स्थल के निकट सीढिय़ों पर बैठी रहीं। इसके बाद वह सीढिय़ों से उठीं और गंगा किनारे जेट्टी बैरिकेडिंग के ऊपर टहलने लगीं। आरती स्थल के निकट मौजूद श्रद्धालुओं और मल्लाहों को उनकी गतिविधि पर संदेह होने लगा। इसी बीच महिला ने नाव पर चढकऱ आत्महत्या के इरादे से गंगा में कूदने की कोशिश की। श्रद्धालुओं और मल्लाहों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें कूदने से रोक लिया। सीओ राहुल यादव का कहना है कि पूछताछ में महिला ने बताया कि घरेलू कलह से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की है। उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed