{"_id":"6abd5a2155b8d82c7103536b","slug":"aravali-house-and-nilgiri-house-registered-impressive-victories-hapur-news-c-135-1-hpr1015-149362-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अरावली हाउस और नीलगिरी हाउस ने दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अरावली हाउस और नीलगिरी हाउस ने दर्ज की शानदार जीत
विज्ञापन
माउंट कोलंबस स्कूल में खो-खो के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते उमंग यादव। स्रोत शिक्षण संस्थान
सिंभावली। हिम्मतपुर रोड स्थित माउंट कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य उमंग यादव ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया और प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर आयोजित की जा रही है। इसमें अरावली हाउस (लाल), शिवालिक हाउस (नीला), विंध्याचल हाउस (पीला) और नीलगिरी हाउस (हरा) के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। फाइनल मुकाबला पांच अक्टूबर को दोनों वर्गों की विजेता टीमों के बीच होगा। पहले दिन बालिका वर्ग में अरावली हाउस और शिवालिक हाउस के बीच मुकाबला हुआ।
अरावली ने टॉस जीतकर चेजिंग का फैसला किया। पहली पारी में अरावली ने शिवालिक के 12 खिलाड़ियों को आउट किया, जबकि शिवालिक पांच खिलाड़ियों को आउट कर सकी। दूसरी पारी में अरावली ने 16 और शिवालिक ने चार खिलाड़ियों को आउट किया। अरावली ने 28-9 के अंतर से मुकाबला 19 अंकों से जीत लिया।
विज्ञापन
बालक वर्ग में विंध्याचल और नीलगिरी हाउस के बीच मुकाबला हुआ। नीलगिरी ने दोनों पारियों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 44 अंक हासिल किए, जबकि विंध्याचल को 21 अंक मिले। नीलगिरी ने मुकाबला 23 अंकों से जीत लिया।
इस अवसर पर सीपी यादव, पुष्पा रावत, रेखा सिवाल, अपूर्वा यादव, निशांत मावी, पुष्कर शर्मा और आफताब खान, रेफरी धर्मेंद्र यादव, स्कोरर सचिन शर्मा समेत अन्य शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।