फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The protest against UGC, reservation and SC/ST Act amendments continued for the fourth day

Hapur News: यूजीसी, आरक्षण व एससीएसटी एक्ट संशोधन को लेकर धरना चौथे दिन भी जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The protest against UGC, reservation and SC/ST Act amendments continued for the fourth day
धौलाना। तहसील परिसर में यूजीसी के फैसले वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था में सुधार और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर चल रहा नस्ल बचाओ आंदोलन बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग तहसील परिसर पहुंचे। वक्ताओं ने सरकार से आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा ने कहा कि समाज जनविरोधी फैसलों और ऐसे कानूनों को सहन नहीं करेगा, जिन्हें आंदोलनकारी भेदभावपूर्ण मानते हैं। आम आदमी पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं उत्तराखंड के संयोजक सीएम चौहान ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्ग इन मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने कहा कि साठा चौरासी की धरती ने हमेशा सामाजिक बदलाव के आंदोलनों को दिशा दी है। क्षत्रिय जन कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी ठाकुर नरेंद्र सिसोदिया ने कहा कि सरकार को जनता की आवाज को अनसुना नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन समिति के प्रवक्ता आकाश सिसोदिया ने कहा कि तीनों प्रमुख मांगों पर निर्णय होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। गायक डीके ठाकुर और दीपक सिसोदिया ने प्रस्तुति देकर अनशन स्थल पर मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर जयवीर सिंह, उस्मान तोमर, शिवकुमार सिंह, मनोज तोमर, युद्धि राणा, भूपेंद्र तोमर, तपन राणा, प्रदीप सोमवंशी, यशिका ठाकुर, शक्ति राणा, सचिन चौहान, सुनील राणा, भीष्म चौहान, प्रबल प्रताप सिंह, मोमीन खां समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed