{"_id":"64c15329a85fc09f3708af86","slug":"read-newspaper-daily-cdo-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1453-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आईएएस, पीसीएस बनने के लिए नियमित पढ़ें समाचार पत्र -सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आईएएस, पीसीएस बनने के लिए नियमित पढ़ें समाचार पत्र -सीडीओ
Wed, 26 Jul 2023 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 26 Jul 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सीडीओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि आईएएस व पीसीएस बनने के लिए नियमित समाचार पत्र पढ़ना जरूरी है। करंट अफेयर्स की तैयारी का यह सबसे अच्छी पाठ्य सामग्री है। साथ ही रोजाना आठ से दस घंटे पढ़ाना जरूरी है। हर गतिविधि से खुद को अपडेट रखें, हर विषय के नोट बनाएं ताकि आसानी से अध्ययन किया जा सके।
प्रेरणा सिंह बुधवार को दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में चल रहे अभ्युदय कोचिंग में यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को टिप्स दे रहीं थी। उन्होंने कहा कि यदि आप सोचते हैं कि अच्छी कोचिंग परीक्षा पास करा देगी तो ऐसा नहीं है। सफलता पाने के लिए आपको विषय की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मन में सकारात्मकता रखें, अपनी प्रतिस्पर्धा अपने साथ ही रखें। दूसरा क्या कर रहा है कितने साल से तैयारी कर रहा है इस पर ध्यान न दें। अपने टॉपिक को अच्छी तरह से पढक़र, उसके नोट्स तैयार करें, इन नोट्स का चार से पांच पर रिवाइज अवश्य करें, यही परीक्षा में सफलता दिलाएंगे। कोचिंग में नियमित उपस्थिति दर्ज कराएं, एक भी दिन का अंतराल हमें पीछे छोड़ देता है। इसके अलावा टेस्ट सीरिज, सेल्फ स्टडी का बड़ा महत्व है। उन्होंने अभ्यर्थियों से जीएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ में शामिल विषयों के बारे में जाना। अभ्यर्थियों ने इसका सटीक जवाब दिया। इसके अलावा परीक्षा की तैयारी के तमाम आवश्यक टिप्स दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार ने भी अभ्यर्थियों को जानकारी दी।