फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   RC will be issued for mobile towers not paying tax

Hapur News: टैक्स जमा नहीं करने वाले मोबाइल टॉवरों की आरसी होगी जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
RC will be issued for mobile towers not paying tax
पिलखुवा। नगर पालिका ने टैक्स एवं किराया जमा नहीं करने वाले मोबाइल कंपनियों के टॉवरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पालिका अधिकारियों ने टैक्स जमा नहीं करने वाले टॉवरों की आरसी जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पालिका का मोबाइल कंपनी के टॉवरों पर सवा 17 लाख रुपये से अधिक का बकाया है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद सीमा के अंतर्गत विभिन्न मोबाइल कंपनियों के 27 टॉवर हैं। इसमें से चार टॉवरों द्वारा पालिका का टैक्स एवं किराया जमा किया गया है, बाकी 23 टॉवरों पर 17 लाख 20 हजार 430 रुपये का बकाया है। पालिका टॉवरों को कई बार नोटिस देकर टैक्स जमा करने के निर्देश दे चुकी है। इसके बावजूद भी टॉवरों द्वारा बकाये का भुगतान नहीं किया है। इसी के चलते पालिका ने टॉवर संचालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। पालिका अधिकारियों ने टैक्स जमा नहीं करने वाले 23 टॉवरों की आरसी जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पालिका के कर अधीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में विभिन्न मोबाइल कंपनियों के कुल 27 टॉवर है, जिसमें से चार के द्वारा टैक्स जमा किया गया है। 23 मोबाइल टॉवरों पर सवा 17 लाख का बकाया है। फरवरी माह में बकाया का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ आरसी की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कार्रवाई करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed