फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   RC of 2472 consumers cut for not paying the fine of 90 lakhs

Hapur News: 90 लाख का जुर्माना जमा न करने पर 2472 उपभोक्ताओं की आरसी काटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
RC of 2472 consumers cut for not paying the fine of 90 lakhs
हापुड़। बिजली चोरी के जुर्माना और लंबे समय से बिल जमा न करने पर हापुड़ डिवीजन के 2472 उपभोक्ताओं की आरसी जारी की गई है, इन पर 90 लाख रुपये की देनदारी है। साथ ही 1.62 लाख उपभोक्ताओं को भी ओटीएस तक बिल जमा करने की छूट दी है, इसके बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के शुरू होने के बाद जिले में उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराए जा रहे हैं, जो संतोषजनक नहीं हैं। जबकि योजना में 1.62 लाख उपभोक्ता शामिल किए गए हैं। इन पर निगम का करीब 222 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा 2472 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर लंबे समय से जुर्माना चला रहा है। लेकिन अभी तक जुर्माना का पैसा जमा नहीं किया। इन उपभोक्ताओं की आरसी काट दी गई है। जिले में ओटीएस 31 जनवरी तक लागू रहेगा, इन दिनों दूसरा चरण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजलीघरों के अवर अभियंताओं को संबंधित क्षेत्र के बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची सौंप दी गई है। महीनेवार लक्ष्य भी दिया जा रहा है, इसकी उच्चस्तरीय समीक्षा की जा रही है। पिछले दिनों गढ़ एक्सईन और उपैड़ा बिजलीघर के जेई को भी राजस्व वसूली में लापरवाही पर निलंबित किया गया है। बहरहाल, अब अफसर ओटीएस में उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील कर रहे हैं। इसके बाद बड़े स्तर पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी।


---

-ओटीएस के पात्र और बकायेदारी की स्थिति-

डिवीजन उपभोक्ता कुल बकाया

हापुड़ 46411 51 करोड़
पिलखुवा 56871 113 करोड़
गढ़मुक्तेश्वर 80900 62.93 करोड़
--

-समय से जुर्माना और बिल जमा करें उपभोक्ता-

ओटीएस में उपभोक्ता बिल जमा कर, सरचार्ज माफी का लाभ उठाएं। लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। आरसी भी काटी जा रही है।---आरपी वर्मा, अधिशासी अभियंता।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed