फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape with a girl, accused make video

Hapur News: भंडारे में जा रही किशोरी से किया दुष्कर्म, साथियों ने बनाया वीडियो

Sat, 22 Jul 2023 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 22 Jul 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
rape with a girl, accused make video
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आयोजित भंडारे में जा रही किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया, वहीं आरोपी के साथियों ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने तहरीर में उल्लेख किया कि 17 जुलाई को गांव में भंडारे का आयोजन हुआ था। जिसमें उसकी 17 वर्षीय बेटी भी प्रसाद ग्रहण करने के लिए जा रही थी। आरोप है कि बेटी को रास्ते में चार युवकों ने रोक लिया। जिसमें से एक आरोपी ने उसके साथ अकेले में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके अन्य तीन साथियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्द बोले और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी ने घर पहुंचकर पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, एससी-एसटी, पॉक्सो, मारपीट, आईटी एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है, वहीं किशोरी का बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed