{"_id":"64df9dcc9708f6f5fe083094","slug":"rape-with-11-years-girl-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2171-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खेत पर चारा लेने गई बच्ची के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खेत पर चारा लेने गई बच्ची के साथ दुष्कर्म
Fri, 18 Aug 2023 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की 11 वर्षीय बच्ची घर के पास ही खेत पर पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के दो नाबालिग भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री 16 अगस्त को दोपहर दो बजे खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो नाबालिग भाई यहां पहुंचे और उसकी पुत्री को जबरन खेत में ले गए। दोनों भाईयों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और खेत में छोड़कर फरार हो गए। घर आकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पहले तो लोकलाज के डर से परिजन चुप रहे, लेकिन शुक्रवार को थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। सीओ वरुण कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं और फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।