फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape try from a girl

Hapur News: छात्रा के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास

Mon, 11 Nov 2024 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 11 Nov 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
rape try from a girl
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर जा रही कक्षा छह की छात्रा को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इससे पहले भी आरोपी ने छात्रा से अभद्रता की थी। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी छात्रा ने बताया कि वह इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा है। गांव के ही अमित ने जबरन उसका फोन छीनकर अपना नंबर डायल कर दिया और उससे बात करने की कोशिश करने लगा। आठ नवंबर वह अपने बाबा के घर जा रही थी। इसी बीच आरोपी ने अपने घर में खींचकर उसके साथ अभद्रता की। वह यहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग आई। दस नवंबर को वह अपने खेत पर जा रही थी। इसी बीच आरोपी ने उसे जबरन गन्ने के खेत में ले गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। इसके बाद वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने के प्रयास की धारा 75, 76, 7 व 8 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed