{"_id":"648b3c4e48d64bedb6069aa6","slug":"rape-and-kidnap-with-a-girl-hapur-news-c-30-1-132895-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म
Thu, 15 Jun 2023 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 15 Jun 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने गांव की ही किशोरी का अपहरण किया, जिसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी बुधवार की सुबह घर से लापता हो गई थी। जिसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया था। जिसके बाद बेटी शाम होने पर घर पहुंची। इस दौरान पीड़िता ने परिजनों को बताया कि उसको गांव का ही एक युवक अपहरण करके साथ ले गया था। गांव में अनजान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्द बोले और भुगतने की धमकी। जिसके बाद आरोपी युवक किशोरी को वापस छोड़ गया।
सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि किशोरी के साथ हुई घटना के संंबंध में थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, विवेचना जारी है। वहीं किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराई जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।