फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rakshabandhan

Hapur News: खादर में नाव से भाइयों तक पहुंचीं बहनें, चकलठीरा में पुलिया पर पानी से बनी समस्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
rakshabandhan
नाव में सवार होकर खादर क्षेत्र के गांवों में भाइयों को राखी बांधने जाती बहनें। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। रक्षाबंधन के दिन भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की खुशी में खादर क्षेत्र की बहनों ने बाढ़ की मुश्किलों को भी मात दे दी। गंगा का जलस्तर करीब 20 दिन बाद चेतावनी निशान से नीचे पहुंचकर शुक्रवार को 198.32 मीटर दर्ज हुआ लेकिन चकलठीरा की पुलिया पर अब भी पानी भरा होने से गांव तक पहुंचने के लिए बहनों को नाव का सहारा लेना पड़ा। त्योहार के दिन भी नावें लोगों के आवागमन का प्रमुख जरिया बनी रहीं।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर कम होने के बावजूद खादर के रास्तों पर पानी की परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। रक्षाबंधन पर गढ़ की ओर से चकलठीरा और छोटी गड़ावली जाने वाली बहनों को पुलिया पर पानी मिलने के कारण नाव में सवार होकर गांव पहुंचना पड़ा। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों ने इस चुनौती की परवाह नहीं की और नाव से सफर कर अपने मायके पहुंचीं।
विज्ञापन

गांव चकलठीरा की पुलिया पर पानी भरा होने से लोगों को सामान्य दिनों की तरह आवागमन की सुविधा नहीं मिल सकी। रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भी ग्रामीणों को नाव के सहारे आना-जाना पड़ा। छोटी गड़ावली में भी पानी के कारण परेशानी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन में तेजी से घटा जलस्तर, निगरानी जारी
पिछले छह दिनों में गंगा का जलस्तर काफी कम हुआ है। अब हालात पहले की अपेक्षा सामान्य हैं। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। - श्रीराम यादव, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed