फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Raj Mistry dies under suspicious circumstances in his room in Hapur

Hapur: कमरे में राज मिस्त्री की संदिग्ध मौत, काफी देर हलचल न होने पर लोगों ने झांका तो उड़े होश, जांच शुरू

Fri, 06 Feb 2026 02:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Feb 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
Raj Mistry dies under suspicious circumstances in his room in Hapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में ग्राम खेड़ा स्थित एक बंद फैक्टरी के कमरे में राज मिस्त्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार धौलाना रोड स्थित वेमुक इंडिया एलएलपी नामक बंद फैक्टरी के एक कमरे में बिहार के गोपालगंज जामसर निवासी टुकर महतो  (42) का शव पड़ा मिला। वह फैक्टरी परिसर में बने कमरे में अकेला रह रहा था और राज मिस्त्री का कार्य करता था। इस समय फैक्टरी में दीवार रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं देखी तो कमरे में झांककर देखा, जहां वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कमरे की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। बताया गया है कि संबंधित कंपनी सोलर कोल्ड स्टोरेज बनाने का कार्य करती है, लेकिन वर्तमान में फैक्ट्री बंद चल रही थी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed