फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rain with high wind

Hapur News: तेज हवाओं के साथ जमकर बरसे बदरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
rain with high wind
हापुड़। शुक्रवार को दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ अचानक झमाझम बारिश हो गई। इसके कारण लोगों को उमस से राहत मिली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के कारण मुख्य मार्गों पर कुछ देर के लिए लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात कुछ देर बारिश से थोड़ी देर के लिए मौसम सुहाना जरूर हुआ, लेकिन शुक्रवार को दिन निकलते ही उमस ने परेशान कर दिया। दोपहर बाद अचानक काले बादल छाए और तेज हवा के बीच झमाझम बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डा. अशोक कुमार ने बताया कि अगले दो दिन इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा। बारिश और धूप का मिलाजुला असर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed