फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Railway track fracture, major disaster averted.

रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर, टला बड़ा हादसा

Wed, 11 Jan 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 11 Jan 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
Railway track fracture, major disaster averted.
रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली क्षेत्र के राजपुर गांव में बुधवार को फाटक के पास दिल्ली-लखनऊ रूट पर रेलवे लाइन फ्रैक्चर हो गई। गैंगमैन की सूचना पर ट्रैक पर आ रही गरीब रथ समेत दो एक्सप्रेस ट्रेनों को पीछे ही रुकवा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर रेलवे ट्रैक ठीक किया। जिसके करीब 30 मिनट बाद दोनों ट्रेनों को आगे की ओर रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को देरी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन


बुधवार सुबह 9.05 बजे गैंगमैन अलीजान ट्रैक का निरीक्षण कर रहा था। इस दौरान उसने देखा कि राजपुर गांव में फाटक के पास पिलर संख्या 61 और 62 के बीच दिल्ली-लखनऊ रेलवे रूट का ट्रैक फ्रैक्चर हुआ पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में उसने मामले की जानकारी स्टेशन प्रबंधन को दी। जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर होशियार सिंह ने दिल्ली की ओर जा रही ट्रेेन संख्या 22407 गरीब रथ एक्सप्रेस को राजपुर फाटक से पहले और आला हजरत एक्सप्रेस को सिंभावली स्टेशन पर रुकवा दिया।

इससे बड़ा हादसा टल गया। गैंगमैन और टेक्निशियन ने कड़ी मशक्कत कर रेलवे ट्रैक को करीब 30 मिनट में दुरुस्त किया। इसके बाद दोनों ट्रेेनों को रवाना किया गया। इस दौरान गरीब रथ करीब 30 और आला हजरत एक्सप्रेस 35 मिनट तक रुकी रही।


मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्दी और तापमान गिरने पर पटरियां सिकुड़ने लगती हैं। गैंगमैन के माध्यम से नियमित तौर पर ट्रैक की जांच कराई जाती है। ट्रैक की मरम्मत करने के बाद दोनों ट्रेनों को आगे की ओर रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed