{"_id":"69fb7996881e7b8d4a0dbc63","slug":"railway-passengers-are-sweating-while-waiting-for-trains-hapur-news-c-135-1-hpr1003-141006-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रेनों के इंतजार में छूट रहा रेल यात्रियों का पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रेनों के इंतजार में छूट रहा रेल यात्रियों का पसीना
विज्ञापन
हापुड़। गर्मी के मौसम में रोजाना ट्रेनों का बिगड़ा संचालन रेल यात्रियों के पसीने छुड़ा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से छह घंटे तक की देरी से रेलवे स्टेशन आ रही है। बुधवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण रेल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। दैनिक रेल यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
राधिकापुर से आनंद विहार टर्मिनल जा रही आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस छह घंटे, मुरादाबाद जंक्शन से चलकर गाजियाबाद जंक्शन को जा रही मेमू ट्रेन चार घंटे 30 मिनट, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन जा रही अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, मेरठ से चलकर लखनऊ जंक्शन को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, रक्सौल से आनंद विहार टर्मिनल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा, कासगंज से नई दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई।
वहीं लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, बरेली जंक्शन से भुज को जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, सहरसा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन एक घंटा, बापूधाम मोतिहारी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा, भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आई। सुबह के समय ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण दैनिक रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। अनेक रेलयात्रियों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य संसाधनों का सहारा लिया।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि ट्रेनों का संचालन पीछे से ही देरी से होने के कारण गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं।